Home Chhattisgarh गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा, बड़ी संख्या में कांग्रेस जन हुए शामिल

गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा, बड़ी संख्या में कांग्रेस जन हुए शामिल

by Niraj Tiwari

कांग्रेस कार्यालय से निकलकर 15 किलोमीटर दूर ग्राम लोइंग में समाप्त हुई भरोसा यात्रा 

रायगढ़। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर पूरे देश में  भरोसे की यात्रा निकाल रही है। जिसके तहत पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आम लोगों को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करा रहे हैं। स्टेशन चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवा कांग्रेसी शामिल हुए। जो शहर से होते हुए ग्राम लोईंग पहुंच कर समाप्त हुई।

 भरोसे की यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी जन जन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में भरोसे की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बीते रविवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाकर जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भरोसा यात्रा के लिए लोगों को रूपरेखा बताई थी जिसके आधार पर सोमवार को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी अपने दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां विधिवत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात भरोसा यात्रा की शुरुआत की गई। भरोसा यात्रा में कांग्रेस जन हाथ में झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए शहर के महात्मा गांधी चौक सुभाष चौक अग्रसेन चौक शहीद चौक होते हुए शहर के दक्षिणी छोर पर चक्रधर नगर अंबेडकर प्रतिमा के रास्ते शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम लोइंग पहुंचे। जहां भरोसा यात्रा का समापन किया गया। इस भरोसा यात्रा के समापन के बाद रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने सभी कांग्रेस जनों को घर-घर जाकर कांग्रेस की नीति समझाने और कांग्रेस के सराहनीय कार्य की जानकारी देने की बात कही। जिस पर सभी कांग्रेसियों ने हामी भरते हुए आम जन को पार्टी से जोड़ने की जवाबदारी ली है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आगामी 4 अक्टूबर को ग्राम कोंड़ातराई में होने वाले भरोसा का महासम्मेलन सभा में अधिक से अधिक लोगों को सभा स्थल तक ले जाने और उनके लिए सभी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस के पार्षद व पदाधिकारियों को सौंपी है।

You may also like