सीएसआर के तहत चल रही “स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला
रायगढ़। आरोग्य दीप 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ग्राम कोड़केल के स्कूल प्रांगण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़, स्वास्थ्य विभाग तथा ग्राम पंचायत कोड़केल के संयुक्त सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम पंचायत की सरपंच चंद्रावती सिदार द्वारा शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत किया गया। वहीं नवसृजन संस्था की ओर से किशोर पटनायक ने सरपंच का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
शिविर में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रांजल सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र कुमार वर्मा तथा औषधि विशेषज्ञ डॉ. ए. सिंह शामिल रहे। इन डॉक्टरों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया। कोड़केल सहित आसपास के गांव बलजोर, बांझीखोल, लमदरहा, मिलूपारा और सक्ता से आए बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित कुल 132 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में बीपी, शुगर और वजन की जांच के साथ-साथ मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सरपंच चंद्रावती सिदार और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा कोड़केल स्कूल के शिक्षक श्री रामधन मलाज, स्कूल के विद्यार्थियों तथा नवसृजन संस्था के किशोर पटनायक, प्रशांत प्रधान, भांजनी गुप्ता, संतोषी मेहर के साथ मितानिन सरोज श्रीवास कोड़केल और ललिता राठिया बलजोर ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की मांग की।