Home Raipurरायगढ़ को सियासत नहीं, संकल्प से गढ़ रहे ओपी चौधरी: प्रेस क्लब भवन भूमिपूजन के साथ निभाया वादा

रायगढ़ को सियासत नहीं, संकल्प से गढ़ रहे ओपी चौधरी: प्रेस क्लब भवन भूमिपूजन के साथ निभाया वादा

by Niraj Tiwari

प्रेस क्लब ने जताया आभार , रखी प्रेस काम्पलेक्स और आवासीय कालोनी की मांग

2 मई की शाम रायगढ़ में हुए वर्षों से प्रतीक्षित प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एक साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्वास,प्रतिबद्धता और विकास की राजनीति का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने न सिर्फ पत्रकारों से किया अपना वादा निभाया,बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए रायगढ़ “राजनीतिक समीकरण” नहीं, “विकास का संकल्प” है।

रायगढ़ । “सरकारें बदलती रहीं, लेकिन वादों की उम्र अक्सर छोटी होती है”—इस धारणा को तोड़ते हुए शनिवार को नगर विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन कर यह साबित किया कि इच्छाशक्ति हो तो संकल्प जमीन पर उतरते देर नहीं लगती। 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन अब रायगढ़ के पत्रकारों को एक सशक्त पहचान और स्थायी मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति रही। मंचस्थ अतिथियों में सुभाष त्रिपाठी, हेमंत थवाईत,नवीन शर्मा,अनिल पांडेय,दिनेश मिश्रा,नरेश शर्मा नवनीत जगतरामका,हरेराम तिवारी,डिग्री लाल साहू सभापति नगर निगम,महापौर जीवर्धन चौहान,विवेक रंजन सिन्हा,राजेन्द्र ठाकुर,आशीष ताम्रकार,कौशलेश मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान,सुभाष पाण्डेय,सुरेश गोयल, श्रीकांत सोमावार,गुरपाल भल्ला, पुनीराम रजक,एसएसपी शशिमोहन सिंह,एसडीएम महेश शर्मा, निगम आयुक्त बृजेश क्षत्रिय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मंच संचालन वरिष्ठ कलमकार थिंक टैंक मुकेश जैन ने किया।इस अवसर पर नगर के पुरोधा पत्रकारों—स्व.वारेन दा,गुरदेव कश्यप, किशोरी मोहन त्रिपाठी,सत्यनारायण बट्टीमार, वासुदेव मोदी —को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मुख्य अतिथि ओपी चौधरी का भव्य स्वागत महामाला से किया गया,जो पत्रकारों के सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बना।

रायगढ़ मेरे लिए सियासी मुनाफे नहीं,एक विकसित भविष्य का संकल्प ” —ओपी चौधरी

अपने प्रभावशाली और भावनात्मक संबोधन में ओपी चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी भी रायगढ़ को राजनीति के तराजू पर नहीं तौला। उन्होंने कहा कि -” आईएएस जैसी प्रतिष्ठित सेवा छोड़कर मैंने जो रास्ता चुना,उसे दिशा रायगढ़ की जनता ने दी।मैंने हमेशा ऐसे फैसले लिए,जो आज भले कठिन लगें,लेकिन भविष्य में रायगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। मेरे पांच वर्षों का कार्यकाल किसी भी नागरिक को निराश नहीं करेगा—यह मेरा वादा है।” उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि दशकों से लंबित कई योजनाएं अब प्राथमिकता में लाई जा रही हैं और प्रेस क्लब भवन उसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने इसे “सर्वसुविधायुक्त,आधुनिक और प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रेस क्लब” बनाने की मंशा जाहिर की।

विकास की सोच: सीमित संसाधन, लेकिन बड़ा विजन

ओपी चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के लिए 30 लाख रुपये विधायक मद से दिए गए,जबकि पूर्व में 20 लाख का प्रावधान था।सीमित संसाधनों के बावजूद प्राथमिकता तय कर इस कार्य को आगे बढ़ाया गया।
नगर निगम और आयुक्त बृजेश क्षत्रिय की तत्परता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति से ही योजनाएं गति पकड़ती हैं। वरिष्ठ कलमकार मुकेश gजैन की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने उन्हें “महाभारत का संजय” बताया—जो समय-समय पर शहर के मुद्दों से उन्हें अवगत कराते रहे।

ओपी चौधरी रायगढ़ के विश्वकर्मा – जीवर्धन

महापौर जीवर्धन चौहान ने पत्रकारों को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने उन्हें “रायगढ़ का विश्वकर्मा” बताते हुए हर वार्ड में संतुलित विकास कार्यों की सराहना की और उनके मार्गदर्शन में काम करना अपनी बड़ी उपलब्धि बताया।

भरोसे की नींव पर खड़ा होगा नया प्रेस क्लब
रायगढ प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन केवल एक निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि यह उस भरोसे की नींव है जिसे ओपी चौधरी ने अपने कार्य और निर्णयों से मजबूत किया है।रायगढ़ अब “विकासशील” से “विकसित” शहर बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है—और इस सफर में पत्रकारों को मिला यह नया ठिकाना न सिर्फ उनके पेशे को मजबूती देगा, बल्कि लोकतंत्र की आवाज़ को भी और बुलंद करेगा। पत्रकारों के लिए यह न सिर्फ एक भवन,बल्कि उनके सम्मान और सशक्तिकरण का नया केंद्र बनने जा रहा है।

You may also like