Home Raipur आगजनी के बाद मुख्यमंत्री का रायगढ़ दौरा टलने की संभावना, प्रशासन तैयारियों में जुटा

आगजनी के बाद मुख्यमंत्री का रायगढ़ दौरा टलने की संभावना, प्रशासन तैयारियों में जुटा

by Niraj Tiwari

रायगढ़।  जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 16 अप्रैल के दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। वेदांता प्लांट में मंगलवार को हुई आगजनी की घटना के बाद यह दौरा लगभग 70 प्रतिशत तक स्थगित माना जा रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन ने अब तक आधिकारिक रूप से कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि नहीं की है। 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कुसमुरा में आयोजित होने वाली महासभा के लिए मंच, सुरक्षा और आमजन की सुविधाओं से जुड़े इंतजाम लगभग पूरे कर लिए गए हैं। इसके अलावा इतवारी बाजार स्थित आक्सीजोन के उद्घाटन की भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।

आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक उच्च स्तर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिलता, तब तक तैयारियां जारी रहेंगी। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री का दौरा अपने तय समय पर होगा या फिर इसे आगामी तिथि के लिए स्थगित किया जाएगा। आगजनी की घटना के मद्देनजर अंतिम निर्णय जल्द लिया जा सकता है।

You may also like