Home Raipurरायगढ़ प्रेस क्लब को मिली नई पहचान की सौगात,वित्त मंत्री के हाथों होगा भूमि पूजन आज

रायगढ़ प्रेस क्लब को मिली नई पहचान की सौगात,वित्त मंत्री के हाथों होगा भूमि पूजन आज

by Niraj Tiwari

रायगढ़। वर्षों की प्रतीक्षा,लगातार संघर्ष और अथक प्रयासों के बाद आखिरकार रायगढ़ के पत्रकारों को अपनी पहचान का स्थायी ठिकाना मिलने जा रहा है।शहर के पत्रकारिता जगत के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा,जब 2 मई को नगर विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रेस क्लब भवन निर्माण का विधिवत भूमि पूजन करेंगे।

यह उपलब्धि यूं ही नहीं मिली है इसके पीछे प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों की लंबी साधना और एकजुट प्रयास रहा है।प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर पहल, समन्वय और संघर्ष किया।तिथि की घोषणा होते ही पत्रकारों में उत्साह की लहर दौड़ गई है और इसे एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
प्रस्तावित प्रेस क्लब भवन केवल एक इमारत नहीं होगा,बल्कि यह पत्रकारों के संवाद,चिंतन और सशक्त अभिव्यक्ति का केंद्र बनेगा।इससे जिले की पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।साथ ही, पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी की बहुप्रतीक्षित योजना को लेकर भी उम्मीदें तेज हो गई हैं।यदि यह पहल भी साकार होती है,तो यह पत्रकारों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष,सचिव सहित पूरी टीम को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। रायगढ़ की पत्रकारिता के इतिहास में यह पहल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रही है।

You may also like