Home Chhattisgarh 21 से 26 अगस्त 2023 तक होगा सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान

21 से 26 अगस्त 2023 तक होगा सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान

by Niraj Tiwari

रायगढ़। डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायगढ़ द्वारा बताया गया कि रायगढ़ जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 तीन चरणों में संचालित होगा। प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त, द्वितीय चरण 20 सितम्बर से 26 सितम्बर एवं तृतीय चरण 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है। अभियान के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में टीकाकरण सत्र आयोजित कर छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जायेगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर से निरीक्षण टीम गठित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सत्र स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे कि अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा सके।

डॉ. बी. पी. पटेल, जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 के प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त के लिए विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। टीकाकरण हेतु जिले के समस्त विकासखण्ड़ा में सभी वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही साथ आई.ई.सी. सामग्री बैनर, – पोस्टर एवं प्रपत्र का वितरण कर दिया गया है। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं जिनका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत कोई भी टीका छूटा (ड्यू) है, उनका नियमानुसार टीकाकरण किया जावेगा।

कलेक्टर रायगढ़ तारन प्रकाश सिन्हा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर ने सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के दौरान आयोजित सत्रो में दी जाने वाली सवाओं का लाभ लेने हेतु आव्हान किए है।

You may also like