Home Chhattisgarh स्थानीय युवाओं को रोजगार, विकास और बढ़ते प्रदूषण को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय युवाओं को रोजगार, विकास और बढ़ते प्रदूषण को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

by Niraj Tiwari

बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाला जन अधिकार आक्रोश रैली

 

रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच भीगते हुए विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का शंखनाद कर जन अधिकार रैली निकाला। यह रैली रामलीला मैदान से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रोरेट पहुंची। रामलीला मैदान से रैली निकलने के बाद सभी चौक चौराहों में कांग्रेस मुख्यमंत्री और रायगढ़ विधायक के खिलाफ में नारेबाजी की गई। 5 मांगो के संदर्भ में इस रैली का आयोजन किया गया। रैली आयोजन के पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे नगर निगम क्षेत्र से हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से हस्ताक्षर कराया गया। जिसके पश्चात 4 अगस्त शुक्रवार को यह रैली आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों युवा व महिलाएं शामिल हुई  रखा गया। जिसमे रायगढ़ के युवाओं को  स्थानीय उद्योग में रोजगार ना मिलने, सीएसआर  राशि का उपयोग रायगढ के विकास के लिए सही ढंग से ना होना, रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा शामिल था। इन सभी मांग को लेकर सैकड़ो कार्यकर्ता नेताओ ने पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना भी किया गया। वही जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

You may also like