Home Chhattisgarh रायगढ़ जिला जेल में जेल अधीक्षक के सामने दो डॉक्टर ने रचाई शादी

रायगढ़ जिला जेल में जेल अधीक्षक के सामने दो डॉक्टर ने रचाई शादी

by Niraj Tiwari

गायत्री परिवार के पुरोहित ने विधिवत मंत्रोच्चार करते हुए सम्पन्न कराया विवाह

शादी में लड़की और लड़का दोनों पक्षों के परिजन रहे उपस्थित

रायगढ़। रायगढ़ जिला जेल शुक्रवार को एडीजे के आदेश पर जेल में निरुद्ध डॉक्टर सूर्य प्रकाश तिवारी और महिला डॉक्टर के बीच विधि विधान से शादी रचाई गई। यह शादी अपने आप में ऐतिहासिक शादी इसलिए बन गई क्योंकि जिला जेल में निरुद्ध बंदी की शादी समारोह का आयोजन पहली बार हुआ है। इस संबंध में जिला जेल प्रबंधन ने चर्चा के दौरान बताया कि जेल में निरूद्ध डॉ सूर्य प्रकाश तिवारी बीते 27 मार्च से दुष्कर्म के मामले में बंद है।

जिसके द्वारा अपराध दर्ज कराया गया था उसी महिला डॉक्टर से डाक्टर सूर्य प्रकाश तिवारी ने शादी रचाई है। इस विवाह के लिए रायगढ़ न्यायालय से अनुमति मिली थी। जिसके बाद जेल परिसर में जिला जेल प्रबंधन द्वारा शादी का इंतजाम किया गया और गायत्री परिवार के पुरोहितों को बुलाकर विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान वर और वधू दोनों पक्ष के घरवाले उपस्थित रहे। जेल में विरुद्ध सूर्य प्रकाश तिवारी के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर सूर्य प्रकाश काफी योग्य व्यक्ति हैं। उनके द्वारा पीएचडी करने उपरांत अलग-अलग देशों के रिसर्च सेंटरों में सेमिनार और वेबीनार का आयोजन किया जाता रहा है। जिसके लिए उन्हें देश के प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

किसी सेमिनार के दौरान उनकी मुलाकात महिला डॉक्टर से हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया फिर किसी बात को लेकर गलतफहमी के कारण उनके खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया गया। हालांकि गलती का एहसास होने पर दोनों पक्ष में सहमति बनी और इसी कारण जेल परिसर में उनका विवाह संपन्न कराया गया।

You may also like