Home Raipur रायगढ़ जिले में भी अयोध्या की तरह घर घर बिराजेंगे भगवान राम 

रायगढ़ जिले में भी अयोध्या की तरह घर घर बिराजेंगे भगवान राम 

by Niraj Tiwari

टीवी टावर अतरमुड़ा क्षेत्र में अयोध्या की तरह ही आगामी 6 दिनों तक महिलाएं कर रही आयोजन 

रायगढ़। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभ हुआ था और आज इसका दूसरा दिन है। वहीं बुधवार को रामलला की मूर्ति लेकर जिस तरह अयोध्या मंदिर पहुंचेंगे उसी तर्ज पर रायगढ़ के टीवी टावर क्षेत्र में भी रामलला को पालकी में सवार करके क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई । 

17 जनवरी को भगवान राम की उनके बाल रूप रामलला की पालकी को एक शोभा यात्रा में ले जाया जा रहा है। जिसके लिए टीवी टावर क्षेत्र की सभी महिलाएं एकजुट होकर अयोध्या की तर्ज पर लगी हुई हैं। 18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजा आदि अनुष्ठान होंगे। 19 जनवरी को अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन किया जाएगा। 20 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह को पवित्र जल से धोया जाएगा। इसके बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास सहित अनुष्ठान होंगे। 21 जनवरी को रामलला के विग्रह को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। शैयाधिवास का अनुष्ठान भी होगा। और 22 जनवरी को सुबह रामलला के विग्रह की पूजा की जाएगी और दोपहर में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला का अभिषेक किया जाएगा। 

जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद सरिता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि श्री रामलला की शोभायात्रा टीवी टावर स्थित दुर्गा मंदिर से निकाली गई है। क्षेत्र के प्रत्येक मार्गो का अलग-अलग नामकरण करके प्रवेश द्वार बनाया गया है। इन सभी मार्गों से गुजरकर शोभायात्रा दुर्गा मंदिर में ही समाप्त की जाएगी। क्षेत्र में यह माहौल आगामी 22 तारीख तक इसी तरह देखने को मिलेगा। इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र की महिलाएं अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं और सभी में काफी उत्साह आगामी 22 जनवरी को लेकर है। वार्ड नंबर 26 की पार्षद पिंकी विमल यादव ने बताया कि प्रभु श्री राम के रथ की तरह वहां को सजाकर उसमें क्षेत्र के बच्चों को राम लक्ष्मण सीता का प्रतिरूप बनाकर इस वाहन में श्री राम लाल की पालकी विराजित की गई है जो कि पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेगी और आगामी 22 तारीख को होने वाले प्रभु श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घरों में श्री राम मंदिर जैसा माहौल बनाने का संदेश देगी जिसके लिए प्रत्येक रास्ते को अयोध्या के मार्गों की तरह अलग-अलग नाम देकर अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं।

You may also like