रायगढ़। बीते शनिवार को किरोड़ीमल आजाद चौक में एक अज्ञात बाइक वाले ने गाय को जोरदार टक्कर मार दिया था। जिसके कारण गाय जख्मी हो कर सड़क पर पड़ी थी। जब इस बात की जानकारी किरोड़ीमल नगर के गौ सेवक समिति को मिली। तब तुरंत उसके उपचार के लिए रायगढ़ के शासकीय पशु चिकित्सालय में ले जाया गया।
जानकारी देते हुए किरोड़ीमल नगर निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय सड़क पर बैठी गाय को मोटरसाइकिल सवार युवक ने ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया। ठोकर लगने से गाय लहूलुहान होकर सड़क पर बैठी थी। जिसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय गौ सेवा समिति के लोगों ने उसे पिकअप वाहन पर लोड करके शासकीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां गाय का उपचार डॉ चौधरी एवं उनके साथी डॉक्टर पटेल के द्वारा किया गया। इस दौरान किरोड़ीमल नगर के गौ सेवक गोपाल सिंह एवं प्रभात चौरसिया, रवि रोशन , गुन्नू , मनीष शर्मा, सोनू , छोटू तथा राधे-राधे गौ सेवा केंद्र के संजय शर्मा जी उपस्थित थे और स्वास्थ्य लाभ दिलाने में काफी अच्छा मदद किए। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने गौ सेवा समिति के युवाओं की प्रशंसा की।