Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले के सभी सफाई कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले के सभी सफाई कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

by Niraj Tiwari

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धर्मजयगढ़, घरघोड़ा और रायगढ़ नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की जिला स्तरीय आव्हन पर 05 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के सभी प्लेसमेंट कर्मी 12 सितंबर से 16 सितंबर तक हड़ताल पर रहने की सूचना संबंधित अधिकारियों को लिखित में दी गई है। इसके बाद मंगलवार से सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों नगर निगम और नगर पंचायत कार्यालय के बाहर एकत्रित हो कर हड़ताल प्रारंभ की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए नारेबाजी भी की। मंगलवार को सुबह 9 बजे कर्मचारियों के हड़ताल की खबर सुनकर पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंचा। इस दौरान सांसद गोमती साय भी मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांग को ऊपर के अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और उन्होंने आगामी 14 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायगढ़ कोड़ातराई सभा स्थल में पहुंचने की बात कही।

प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बताया कि रायगढ़ नगर निगम में 400 सफाई कर्मचारी और 200 अन्य प्लेसमेंट कमी है पूरे जिले भर में प्लेसमेंट कर्मियों की संख्या हजारों में है प्लेसमेंट कर्मचारियों की प्रमुख पांच मांगे इस प्रकार है।

जिसके अंतर्गत समस्त नगरीय निकायों के प्लेसमेंट / ठेका कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि 4000 रुपए प्रदान किया जाए।
समस्त नगरीय निकायों से प्लेसमेंट / ठेका प्रथा को समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकायों में समायोजन किया जाए।

समस्त नगरीय निकायों के प्लेसमेंट / ठेका कर्मचारीयों का वेतन माह के 01 से 05 तारीख तक प्रदान किया जाए।

ठेकेदारों द्वारा प्लेस्मेंट कर्मचारियों के वेतन से काटी गई पी.एफ. की राशि जो वर्तमान तक कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं की गई है उसे मय ब्याज सहित कर्मचारियों के खाते में शीघ्र जमा की जाए।
नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से पृथक न किया जायें एवं प्रतिदिन 08 घण्टे से अधिक कार्य करवाने पर रोक लगाई जाए शामिल हैं।

You may also like