Home Chhattisgarh हाईवा के डाला में प्लास्टिक बिछा रहे चालक की फ्लाई ऐश में दबने से मौत 

हाईवा के डाला में प्लास्टिक बिछा रहे चालक की फ्लाई ऐश में दबने से मौत 

by Niraj Tiwari

जेएसडब्ल्यू प्लांट की लोडिंग पॉइंट में लोडर ऑपरेटर की अनदेखी से 12 घंटे तक फ्लाई ऐश के नीचे दबा रहा मृतक 

कामाक्षी ट्रांसपोर्ट में हाइवा चलाने का काम करता था सोनू यादव

 रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू  प्लांट में हाईवा चालक की फ्लाई ऐश लोड करने के दौरान फ्लाई ऐश के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच प्रारंभ कर दिया है। उक्त मामले को पुलिस प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए आगे कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कामाक्षी ट्रांसपोर्ट की हाइवा प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए आई थी। लोडिंग पॉइंट पर लोडर से फ्लाई एस गाड़ी में डंप किया जा रहा था। इस दौरान हेल्पर पानी लेने के लिए गया हुआ था तब उसकी अनुपस्थिति में गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी में प्लास्टिक बिछाने के लिए गाड़ी के डाला में चढ़ा था। तभी लोडर से उसके ऊपर गर्म फ्लाई एस डाल दिया गया। कुछ देर बाद जब हेल्पर वापस आया तब गाड़ी लोड हो चुकी थी। इसके बाद वह गाड़ी के चालक सोनू की तलाश करने लगा। काफी देर तक जब सोनू का पता नहीं चला तब हेल्पर ने गाड़ी को आगे बढ़ाया। खोजबीन में चालक का पता नहीं चलने पर दूसरे दिन इस बात की जानकारी भूपदेवपुर पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े अपने अन्य स्टाफ के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जहां पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक सोनू यादव लोडिंग पॉइंट में घुसने के बाद से बाहर नहीं गया है। इसके बाद थाना प्रभारी ने शंका होने पर गाड़ी में लोड फ्लाई ऐश को अनलोड करवाया जिस दौरान फ्लाई यश क नीचे  किसी व्यक्ति का हाथ नजर आया जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भयभीत हो गए। चालक सोनू यादव पिता इंदल यादव रात भर वह इस गर्म फ्लाई ऐश के नीचे दबा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी सुबह लोगों को मिली। मृतक डभरा के ग्राम खम्हारडीह का रहने वाला था । भूपदेवपर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह से लापरवाही का लग रहा है। रात के अंधेरे में लोडिंग पॉइंट पर इस तरह की बड़ी लापरवाही कंपनी के सुरक्षा मानकों पर स्पष्ट संदेह जता रही है।

You may also like