Home Raipurरायगढ़ में देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 3 मई को

रायगढ़ में देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 3 मई को

by Niraj Tiwari

रायगढ़। विश्व संवाद केन्द्र, छत्तीसगढ़ द्वारा देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में “पत्रकार सम्मान एवं पुरस्कार समारोह-2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य समारोह रविवार, 3 मई 2026 को सायं 4:30 बजे से गैलेक्सी मॉल, 5th फ्लोर, रायगढ़ में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के सलाहकार आर. कृष्णा दास शामिल होंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलसचिव तरुणधर दीवान उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह पत्रकार जगत का अनूठा समागम होगा जिसमें जिले व प्रदेश के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, संवाददाता, उपसंपादक, स्वतंत्र पत्रकार, फोटो पत्रकार एवं स्तम्भ लेखक एकत्रित होंगे। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। देवर्षि नारद को आद्य पत्रकार माना जाता है। उनके आदर्शों पर चलकर पत्रकारिता को सत्य, निष्ठा और लोक कल्याण का माध्यम बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। विश्व संवाद केन्द्र छत्तीसगढ़ एवं प्रचार विभाग, रायगढ़ ने सभी पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में सादर उपस्थित रहने की अपील की है।

You may also like