Home Chhattisgarh महापौर ने रिबन काटकर किया नि:शुल्क भोजनालय केंद्र का शुभारंभ

महापौर ने रिबन काटकर किया नि:शुल्क भोजनालय केंद्र का शुभारंभ

by Niraj Tiwari

रघुवीर सिंह परिवार ने सत्तीगुड़ी चौक पर किया भोजन वितरण

रायगढ़। शहर में नि:शुल्क भोजनालय केंद्र का उद्घाटन नगर निगम महापौर जानकी काटजू ने फीता काटकर किया। इस दौरान वहां वार्ड पार्षद विकास ठेंठवार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जहां लोगों ने नि:शुल्क भोजनालय केंद्र खोले जाने की सराहना की। इस दौरान महापौर के हाथों भोजन वितरण करा कर भोजनालय केंद्र की शुरुआत शनिवार को की गई। 

नि:शुल्क भोजनालय केंद्र प्रारंभ करने के विषय में सिंह परिवार के लोगों ने बताया कि जरुरत मंद लोगो को 2 समय का भोजन उपलब्ध कराना बहुत पुन्य का काम है। ऐसा उनके बुजुर्गों का कहना था इसी उद्देश्य से इस भोजनालय केंद्र की शुरुआत की गई है। उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंची मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर जानकी काटजु ने माता अन्नपूर्णा की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ दानदाताओं की नगरी रही है और इस तरह के निस्वार्थ भाव से किए जाने वाले काम के कारण लोग रायगढ़ को जानते हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा रायगढ़ वासी तत्पर रहते हैं। शहर के अन्य चौक चौराहों पर भी इस तरह के नि:शुल्क भोजनालय केंद्र खोले जाने की आवश्यकता है। जिस पर सिंह परिवार के लोगों ने बताया कि सत्तीगुड़ी चौक के बाद अन्य चौराहों पर भी इस तरह भोजनालय केंद्र खोलने की योजना उनके द्वारा बनाई जा रही है। जिसके लिए शहर सरकार और जिला प्रशासन से उन्हें सहयोग की उम्मीद है। भोजनालय केंद्र खोले जाने में रघुवीर सिंह ठाकुर (दादा), स्व. कपिलनाथ सिंह (पिता) किशोर सिंह, रघुवीर सिंह (सम्धी) चित्रकुट बांदा, सुरजदीन नामदेव, नत्थु वर्मा बांदा, राजबहादुर – आशा सिंह ( दीदी-जीजा), चमनलाल -उषा सिंह, बांदा (दीदी जीजा) पप्पी भैया समस्त सिंह परिवार शामिल है। 

You may also like