Home Chhattisgarh डेंगू नियंत्रण के लिए चलाया गया वृहद स्वच्छता महाअभियान

डेंगू नियंत्रण के लिए चलाया गया वृहद स्वच्छता महाअभियान

by Niraj Tiwari

रायगढ़ विधायक, नगर निगम महापौर ,निगम कमिश्नर समेत अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित

बैनर पोस्टर और रैली निकालकर डेंगू प्रभावित मोहल्ले का किया गया भ्रमण

रायगढ़। शहर में डेंगू नियंत्रण और बचाओ के लिए रविवार की सुबह 8 से 9 बजे तक प्रत्येक शहरवासियों की सहयोग से वृहद विशेष स्वच्छता महा अभियान चलाया गया। निगम प्रशासन ने सभी शहरवासियों से अपने और अपने परिवार कि डेंगू से सुरक्षा के लिए इस अभियान में शामिल होने व अपने और अपने घरों के आसपास की सफाई करने की बात कही। इस दौरान रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक नगर निगम महापौर जानकी काटजू समेत अन्य निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। शहर के अलग-अलग वार्डों में नगर निगम आयुक्त, विधायक प्रकाश नायक और महापौर पहुंचकर आम जनता से चर्चा करने के बाद उन्हें शहर में लगातार फैल रहे डेंगू से बचाव का तरीका बताया और लोगों को घरों में साफ पानी जमा होने वाले स्थान की सफाई करने की बात कही।

निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू पॉजिटिव आने की पुष्टि हो रही है। शहर में डेंगू को फैलने से रोकने इसके नियंत्रण और बचाव के लिए ही निगम प्रशासन द्वारा शहरवासियों की सहयोग से वृहद स्वच्छता महा अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान में प्रत्येक शहरवासियों का सहयोग अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य है। अभियान में सभी शहरवासियों सुबह 8 से 9 अपने और अपने घरों के आसपास की सफाई करें। इस 1 घंटे में प्रत्येक शहरवासियों को अपने और अपने परिवार को डेंगू से सुरक्षित रखने घर में स्थित कूलर, गमले, फ्लावर पॉट, फ्रिज के पीछे, टायर, कोटाना या बिना ढक्कन के खुले हुए पानी टंकी, खुले हुए चेंबर की सफाई के साथ घरों के आसपास जहां पर भी साफ पानी का जमाव हो ऐसी जगह की विशेष रूप से सफाई करनी होगी। निगम प्रशासन की ओर से सभी वार्डों के सफाई दरोगा, स्वच्छता सुपरवाइजर को अपने-अपने हर एक क्षेत्र में लोगों को सफाई अभियान से जोड़ने, लार्वी साइट दवा एवं जला हुआ मोबिल का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।

You may also like