Home Chhattisgarh अंतराष्ट्रीय महिला दिवस शा.प्राथ. शाला मिडमिडा मे मनाया गया महिलाओं का सम्मान समारोह

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस शा.प्राथ. शाला मिडमिडा मे मनाया गया महिलाओं का सम्मान समारोह

by Niraj Tiwari

रायगढ़। नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी अभिमान, नारी है तो कल है के तहत शास.प्राथ. शाला मिडमिडा, संकुल- मिडमिडा, ब्लॉक पुसौर रायगढ़ मे विश्व महिला दिवस् एवं सम्मान समारोह मना कर शाला परिवार ने अनूठा पहल किया है। प्रत्येक 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर शास.प्राथ. शाला मिडमिडा मे भी विश्व महिला दिवस का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया।

इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक विजेंद्र चौहान एवं समस्त स्टाफ ने विविध कार्यक्रम का आयोजन किये हुए थे और शाला के बच्चों को इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से आंमत्रित किया गया था। विश्व महिला दिवस का शुभारम्भ माँ शारदा की पूजा अर्चना उपरान्त जितने भी आगंतुक माताएं बहने थी उनका पुष्प गुच्छ,चंदन् टिका लगा कर स्वागत किया गया। उसके बाद शाला के प्रधान पाठक द्वारा विश्व महिला दिवस का महत्व एवं पूरे विश्व मे महिलाओ के योगदान के बारे मे बतलाया गया। समस्त माताओं बहनों द्वारा अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे से सुई धागा दौड़,कुर्सी दौड़, गुब्बारा दौड़, चमच दौड़ का आयोजन मुख्य् रहा। इस प्रकार का आयोजन एवं सम्मान पा कर माताएं एवं बहनें उत्साहित नजर आयी एवं आगमी भविष्य मे भी प्रत्येक 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाये जाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाला के अध्यक्ष चित्रसेन साव, महिला संघटन की अध्यक्ष बसंती साव एवं माताओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम विशेष योगदान शाला के प्रधान पाठक विजेंद्र चौहान, समस्त शाला स्टाफ रिंकी बिशी, सहा.शिक्षक धनेश्वर सिदार, सहा.शिक्षक मनीषा पटेल अंस्कालीन स्वीपर विनय कुमार चौहान की रही। इस अवसर पर शाला के बच्चों मे भी काफी उत्साह देखने को मिला उक्त जानकारी शाला के प्रधान पाठक से प्राप्त हुई।

You may also like