अब बिना झिझके महिलाएं महिला डॉक्टर से बता सकेंगी अपनी सभी बिमारी

नगर निगम परिसर में मंगलवार को दाई दीदी क्लीनिक मोबाइल वैन का उद्घाटन नगर निगम महापौर जानकी अमृत काटजू और नगर निगम आयुक्त ने विधिवत पूजा अर्चना करने उपरांत हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें पहली मरीज के तौर पर महापौर ने अपना इलाज कराया। इसी तरह निगम में पदस्थ महिला कर्मचारियों ने अपना इलाज करवा कर निशुल्क दवा ली। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत दाई दीदी क्लीनिक मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है। जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला सुरक्षा को प्रदेश के मुखिया ने गंभीरता से लेते हुए इसकी शुरूआत किए हैं।

इस मोबाइल वैन की सभी स्टाफ महिलाएं होंगी और इसमें केवल महिलाओं का ही इलाज किया जाएगा। जैसा कि देखने को मिलता है कई बार महिलाएं पुरुष डॉक्टर के सामने अपनी गंभीर बीमारियों को नहीं बता पाती है और बीमारी बढ़ जाने के बाद उन्हें बचा पाना मुश्किल होता है। प्रदेश में ऐसी स्थिति निर्मित ना हो और महिलाएं खुलकर अपनी बात महिला डॉक्टर से बता सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दाई दीदी क्लिनिक को प्रारंभ किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान महापौर, नगर निगम आयुक्त, पार्षद गण और क्लिनिक के अन्य स्टाफ उपस्थित थे