Home Chhattisgarh छाल पुलिस ने लगाया ग्राम बंगरसूता में जन चेतना शिविर

छाल पुलिस ने लगाया ग्राम बंगरसूता में जन चेतना शिविर

by Niraj Tiwari

 पुलिस कप्तान सदानंद कुमार के आदेश के परिपालन में एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक बीएस डहरिया के आदेश से प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष आरक्षक 872,943,1060 द्वारा थाना छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रीलो , बंगरसूता में जन चेतना शिविर लगाया गया। जन चेतना शिविर में ग्राम  के ग्रामीण सरपंच ,पंच महिलाएं पुरुष एवं बच्चे ,बुजुर्ग उपस्थित रहे।

 थाना छाल स्टाफ द्वारा महिला संबंधित अपराध, बैंकिंग फ्रॉड, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देकर अपराध से बचाव के तरीकों एवं समझाइश दिया गया। साथ ही सुरक्षित यातायात हेतु वाहन चलाने के दौरान ओवर स्पीड से बचने ,नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने,नाबालिक बच्चों को वाहन नही देने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसी प्रकार अपराधों से दूर रहने ,क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने कानून का पालन करने, तथा गांव में आने वाले बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों व उनके गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दिए जाने हेतु समझाइश दी गई।

You may also like