Home Raigarh 4 निरीक्षक,4 उपनिरीक्षक, 10 एएसआई और 25 प्रधान आरक्षक समेत 125 पुलिस कर्मियों का बदला थाना

4 निरीक्षक,4 उपनिरीक्षक, 10 एएसआई और 25 प्रधान आरक्षक समेत 125 पुलिस कर्मियों का बदला थाना

by Niraj Tiwari

रायगढ़। जिला पुलिस कप्तान सदानंद सिंह ने सोमवार को चुस्त-दुरुस्त पुलिसिंग के लिए एकमुश्त 125 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण सूची जारी की है। जिसमें धरमजयगढ़, छाल, पुसौर, भूपदेवपुर और घरघोड़ा के थाना प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को छाल थाना प्रभारी बनाया गया है इसके साथ ही उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा को धरमजयगढ़ थाना प्रभारी का पद दिया गया है। निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को भूपदेवपुर थाना प्रभारी, निरीक्षक सीताराम ध्रुव को पुसौर और शरद चंद्रा को पुलिस लाइन से घरघोड़ा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

   

इसके साथ ही उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद बंजारे चक्रधर नगर , दिनेश बहिदार थाना कोतवाली और जवाहरलाल राठौर को जूटमिल से संबद्ध पुलिस कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में चर्चा के दौरान पुलिस कप्तान सदानंद सिंह ने बताया कि अधिक समय तक एक ही थाना में पुलिसकर्मियों के पदस्थ रहने से काम प्रभावित होता है। इसलिए विभाग के नियमानुसार समय-समय पर बदलाव आवश्यक होता है। जिसे ध्यान में रखते हुए यह थोक में पुलिस कर्मियों की एक थाना से दूसरे थाना पदस्थापना दी गई है।

You may also like