Home Chhattisgarh कांग्रेस के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने निकाला भ्रष्टाचार की बारात

कांग्रेस के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने निकाला भ्रष्टाचार की बारात

by Niraj Tiwari

मुख्यमंत्री और रायगढ़ विधायक का मुखौटा लगाकर भाजपाइयों ने निकाला जुलूस, पुलिस से हुई झूमा झटकी

रायगढ़। जिला भाजपा संघ द्वारा रविवार को विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मौजूदा सरकार पर व्यंगात्मक तंज कसा और भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार की बारात निकाली। जिसमें अलग-अलग कांग्रेसी नेताओं का मुखौटा पहनकर भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

जुलूस निकालने के लिए भाजपा के पदाधिकारी और सदस्यों ने रिक्शा का इस्तेमाल किया। जिसमें प्रदेश के मुखिया कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का मुखौटा लगाकर लोग नाचते गाते नजर आए। जिससे लोगों को यह लगे कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार में किस तरह की खुशहाली है। हालांकि उक्त जुलूस की गंभीरता को समझते हुए जिला पुलिस बल ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली थी पचासों की संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे लेकिन एन वॉलपेपर भाजपा ने अपनी दिशा बदल दी और गांधी प्रतिमा मार्ग को छोड़कर वह कारगिल चौक की ओर बढ़ चले।

जिसे रोकने का पुलिस ने काफी प्रयास किया और अंततः उन्हें लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच काफी धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। भाजपा रैली में प्रमुख नेता के रूप में जिले के भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सुनील रामदास अग्रवाल, गुरपाल भल्ला, रत्थू गुप्ता, विकास केडिया, गौतम अग्रवाल ,ज्ञानेश्वर गौतम, महिला नेत्री श्रीमती शीला तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

You may also like