Home Raigarhमारपीट करने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार, उत्पाती युवकों पर कोतवाली पुलिस कर रही कार्रवाई

मारपीट करने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार, उत्पाती युवकों पर कोतवाली पुलिस कर रही कार्रवाई

by Niraj Tiwari
     रायगढ़ । कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बापू नगर निवासी कुछ लोगों द्वारा बीते 31 जनवरी को   बावलीकुआं मोहल्ले में जाकर दो घरों में घुसकर घरवालों से गाली गलौज, मारपीट कर उत्पात मचाए थे। जिसकी शिकायत पीड़िता महिलाओं द्वारा कोतवाली थाना में की गई थी। जानकारी के बाद से कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वही बाकी तीन युवक फरार चल रहे थे जिन्हें बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।        

मिली जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना को लेकर श्रीमति सुमित्रा निषाद और श्रीमति ननकी बाई महंत के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया गया था कि  31 जनवरी के रात्रि करीब 10 बजे बापूनगर के अभय सोना, श्रीकांत गन व उनके साथी घर के अंदर घुस कर तुम्हारा बेटा कहां है उसे बाहर निकालो कहकर घरवालों से गाली गलौज करते हुए मारपीट किए थे । आरोपियों पर अपराध दर्ज कर अपराध विवेचना दरम्यान आरोपी अभय सोना श्रीकांत गन और सावन बेहरा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । अपराध विवेचना में मारपीट की घटना में बापूनगर के मनीष सांडे, सागर बरेठ और सत्यम महानंद के भी शामिल होने के साक्ष्य मिले थे। संदेही फरार थे, जिन्हें बुधवार को हिरासत में लेकर लिया गया। जिन्हें प्रार्थिया द्वारा पहचान कराया गया है जिसके बाद तीनों आरोपी - मनीष सांडे पिता कैलाश सांडे उम्र 22 वर्ष, सागर बरेठ कमलेश्वर बरेठ उम्र 24 वर्ष, तुषार महानंद पिता सत्यम महानंद उम्र 24 वर्ष तीनों निवासी बापूनगर थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

You may also like