Home Raigarh कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियो पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियो पर होगी कार्रवाई

by Niraj Tiwari

रायगढ़. 22 मार्च2023 को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा खरसिया विकासखंड के दौरे पर रहे, यहां उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार का औचक निरीक्षण किया।

स्कूल पहुंचकर कलेक्टर श्री सिन्हा ने प्राचार्य से स्कूल में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में कुल 27 शिक्षक पदस्थ हैं एवं बच्चों की दर्ज संख्या 180 है। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों की संख्या की अपेक्षा स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या कम है। इस मौके पर कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी के अवलोकन के दौरान लम्बे समय से नदारद सहायक ग्रेड-3 शुभम कुमार पर कार्यवाही करने एवं बिना कारण बताये अनुपस्थित व्याख्याता डी.एस.सिदार एवं भृत्य पंचराम सिदार के वेतन कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य को सभी शिक्षकों को नियत समय में स्कूल आने एवं नियमित रुप से क्लास लेने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

You may also like