Home Raigarh बेसहारा बुजुर्गों के लिए आज नवीन रखेंगें अपना घर की बुनियाद

बेसहारा बुजुर्गों के लिए आज नवीन रखेंगें अपना घर की बुनियाद

by Niraj Tiwari

जिंदल समूह के सामाजिक सरोकार मे जुडने जा रही अहम कड़ी

रायगढ़ – भटकते बुजुर्गों को राहत दिलाने के उद्देश्य से शहर मे अपना घर की बुनियाद रखी जा रही है। बुजुर्गों की सेवा को समर्पित अपना घर के निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर 7 अप्रैल को  युवा उद्योगपति नवीन जिंदल , उनकी माता श्रीमती सावित्री जिंदल व धर्मपत्नी  शालू जिंदल भी मौजूद रहेंगें।

            देश के राष्ट्रध्वज पर हर भारतीय को समान हक दिलाने के साथ साथ राष्ट्र की अर्थव्यवस्था व सामाजिक सरोकारों मे अहम योगदान देते आ रहे जिंदल उद्योग समूह के द्वारा अभाव , उपेक्षा व असुविधा है। करीब 10 करोड की लागत से निर्मित होने वाले अपना घर मे नाम के अनुरुप  बेसहारा बुजुर्गों के लिए जीवन के अंतिम पड़ाव मे वो समस्त सुविधाएं जुटाई जाएंगी। जिनकी उन्हे नितांत आवश्यकता है। इस आश्रम का संचालन जेएसपी फाउंडेशन के अंतर्गत आशा द होप संस्था के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला आधुनिक सुविधायुक्त वृद्धाश्रम होगा।

You may also like