Home Chhattisgarhपुलिस कप्तान सदानंद ने प्रमोशन पर लगाया थ्री स्टार बैज, दी शुभकामनाएं

पुलिस कप्तान सदानंद ने प्रमोशन पर लगाया थ्री स्टार बैज, दी शुभकामनाएं

by Niraj Tiwari

एसपी आफिस के प्रभारी मुख्य लिपिक जे.पी. चेलकर को मिली निरीक्षक के पद पर पदोन्नति

रायगढ़ ।  पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा 13 सितंबर 2023 को राज्य के विभिन्न जिला इकाई में कार्यरत 26  सूबेदार आंकिक एवं उप निरीक्षक को निरीक्षक  के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया है ।

पदोन्नति प्राप्त करने वालों में जिला पुलिस बल रायगढ़ के एसपी ऑफिस में प्रभारी मुख्य रूप मुख्य लिपिक के पद पर कार्यरत उप निरीक्षक जमुना प्रसाद चेलकर भी शामिल हैं। जिन्हें  पुलिस कप्तान सदानंद कुमार द्वारा उनके कंधे पर थ्री स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामना दिए और कहा गया कि प्रमोशन मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियां और विभाग के प्रति जवाबदेही अधिक बढ़ जाती है। कुशलता पूर्वक अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करें । स्टार सेरेमनी के संक्षिप्त कार्यक्रम वरिष्ठ स्टेनो अशोक देवांगन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे । सभी ने जे.पी. चेलकर को मिठाई खिलाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

You may also like