Home Raigarh गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूल संचालन के लिए समय निर्धारण करने कलेक्टर  के दिए आदेश

गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूल संचालन के लिए समय निर्धारण करने कलेक्टर  के दिए आदेश

by Niraj Tiwari

रायगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने लगातार बढ़ रहे तापमान से स्कूल जाने वाले बच्चों को तकलीफ होने की बात कलेक्टर से कही थी और स्कूल के समय सारणी में बदलाव करने की मांग की थी जिसे गंभीरता से लेते हुए  कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए 18 अप्रैल 2023 से स्कूल संचालन हेतु समय निर्धारित किया है। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल संचालन के संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिसमें एक पाली में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाएं प्रात: 7 से 10 बजे तक संचालित होगी। इसी तरह दो पालियों में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाएं-प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षाएं प्रात: 7 से 10 बजे तक तथा हाई/हायर सेकेण्डरी स्तर की कक्षाएं प्रात: 8 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक संचालित होगी। वहीं कार्यालयीन समय पूर्ववत प्रात: 10 से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगी।

You may also like