Home Chhattisgarh विजय विश्वास रैली का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया

विजय विश्वास रैली का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया

by Niraj Tiwari

 केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिलरायगढ़। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का स्वागत किया गया और भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पलसरा, कुसमुंडा और उड़ीसा के विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विशाल माला पहनाकर स्वागत करने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद विधायक प्रत्याशियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

    कार्यक्रम की अगली कड़ी में नव मतदाताओं को गमछा पहनाकर श्री प्रधान ने सम्मानित किया। जिसके पश्चात भाजपा की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों में बलबीर शर्मा, रमेश सिदार, प्रमोद, किशोर , भागीरथी, संदीप सिदार,सोमेश साव समेत अन्य पार्टी के करीब 600 लोगों को भाजपाई गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया गया। उद्बोधन की शुरुआत जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने किया। आगामी विधानसभा को लेकर सभी अपनी महती जिम्मेदारी निभाएं। भारतीय जनता की पहली पसंद बन कर भाजपा पार्टी उभरी है। कांग्रेस के विश्वासघात की बात किसी से छिपी नहीं है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसको कांग्रेस ने ठगा नहीं। उसके पश्चात प्रत्याशियों का परिचय कराया गया। खरसिया विधानसभा गुलामी से आजाद कराने महेश साहू को पार्टी ने चुना है। कोई समस्या कोई लड़ाई सबसे आगे हरिश्चंद्र भाई, लैलूंगा विधानसभा से सुनिति राठिया को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। उसके बाद रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ओम प्रकाश चौधरी का परिचय देते हुए नारा लगाते हुए कहा कि ऐती ओती चारो कोति ओपी ओपी ओपी ओपी। दलों की सीमा को तोड़कर दिलों पर राज करने वाले ओपी चौधरी, 5 सालों तक विपक्ष में रहने के दौरान कांग्रेस के लोगों ने जब जब अत्याचार किए तब भी ओपी डटे रहे, रायगढ़ से घरघोड़ा तक पैदल चलकर सड़क आंदोलन किया, भाजपा के कार्यकर्ताओं पर विपत्ति आने पर खड़े होने वाले नेता हैं ओपी, डबल इंजन सरकार का ड्राइवर कोई होगा तो ओपी चौधरी होंगे। 

महेश साहू खरसिया विधानसभा ने 17 नवंबर को खरसिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के कमल छाप पर मतदान कर विजयी बनाने की मांग की।

हरिश्चंद्र राठिया धरमजयगढ़ विधानसभा ने विजय संकल्प रैली में उपस्थित केंद्रीय मंत्री एवं सभी उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। मंच के माध्यम से अपने पक्ष में और भाजपा के लिए मतदान करने की अपील की । 

सुनिति राठिया लैलूंगा विधानसभा ने कहा कि जिस तरह महाभारत में अर्जुन ने मछली की आंख को लक्ष्य बनाया था उसी तरह छत्तीसगढ़ की जनता को भी अर्जुन की तरह भाजपा के कमल छाप को लक्ष्य बनाकर मतदान करने की जरूरत है। 

ओ पी चौधरी रायगढ़ विधानसभा ने कहा कि राजा चक्रधर सिंह और दानवीर किरोड़ीमल के धरती में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उसके पश्चात भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस सरकार को लुटेरे और माफिया की संज्ञा दी। भूपेश बघेल गांधी परिवार की तिजोरी भरने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार में मंथली रिचार्ज और टाप अप करने के लिए सरकारी कर्मचारी आम जनता से कमीशनखोरी कर रहे हैं। कांग्रेस से बेहतर घोषणा पत्र लाएगी भाजपा सरकार। 2 रुपए में गोबर खरीदी कर मिलावट करने के बाद 10 रुपए में किसानों को बेंचकर लूट रहे हैं। भूपेश बघेल अपने मंच से केवल ओपी ओपी का माला जप रहे हैं। अपने 5 साल का काम बताने के बजाय ओपी चौधरी पर आरोप लगाते रहे। भूपेश सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि सरिया ब्लाक के लोगों के नहीं चाहते हुए भी जबरन सारंगढ़ बिलाई गढ़ में क्यों शामिल किया गया। केआईटी कॉलेज मृतप्राय स्थिति में है, मेडिकल कॉलेज मृतप्राय स्थिति में है भाजपा सरकार में ऐसा नहीं होगा। सरकार बनते ही रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। विधायक निधि के पैसा का उपयोग बूथ और मंडल अध्यक्ष करेंगे। कलेक्टर अपनी मेहनत से बना जा सकता है लोकतंत्र में रिमोट कंट्रोल जनता जनार्दन के हाथ में होता है। गलत बटन दबाने से गलत आदमी उपर चढ़ जाता है।  

मंच के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य बना है। छत्तीसगढ़ की जनता को छत्तीसगढ़ की जीवन संपदा का लाभ मिल सके इसे देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था। 2003 में छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाई। इसके बाद उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि कहीं ना कहीं भाजपा सरकार की सेवा में कोई कमी रह गई थी। जिस कारण छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को मौका दिया। बीते चुनाव में हुई गलती के लिए वह सभी से क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार केवल गांधी परिवार का एटीएम बनकर उनका तिजोरी भरने का काम कर रही है। श्री प्रधान ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के वंचित आदिवासी जनजाति एवं अन्य वर्गों के लिए करोड़ों रुपए का डीएमएफ फंड राज्य सरकार को दिया गया था। जिसका बंदरबाट कांग्रेस नेता और भ्रष्ट अधिकारियों ने मिलकर कर लिया। जिस कारण आधा दर्जन से अधिक अधिकारी जेल में है और कुछ जेल जाने की तैयारी में है।

You may also like