Home Raipur राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

by Niraj Tiwari

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में 25 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के आरोग्यम् सभा कक्ष में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला नोडल अधिकारी डाॅ. सुमित शैलेन्द्र मंडल, डाॅ. केनन डेनियल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा एवं डाॅ. कल्याणी पटेल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में हेपेटाइटिस से संबंधित लक्षण, जांच एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से उच्च जोखिम समूहों—जैसे सिंगल शेयरिंग ब्लेड/रेजर का उपयोग करने वाले, टैटू गोदवाने वाले, संक्रमित गर्भवती माताओं से जन्म लेने वाले शिशु तथा असुरक्षित यौन व्यवहार से जुड़े व्यक्तियों—को संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्देश दिए कि हाई-रिस्क व्यक्तियों एवं एएनसी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।कार्यक्रम में आईडीएसपी के जिला डाटा प्रबंधक श्री रामकुमार जांगड़े, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुश्री जानकी देवांगन, जिले के चिकित्सकगण, माइक्रोबायोलॉजिस्ट सुश्री ज्योति खरे, नर्सिंग स्टाफ एवं विकासखंड डाटा प्रबंधकों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में हेपेटाइटिस उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।

You may also like