Home Raipur रायगढ़ सतनामी समाज की अहम बैठक में नए संगठन का गठन

रायगढ़ सतनामी समाज की अहम बैठक में नए संगठन का गठन

by Niraj Tiwari

रायगढ़।  जिले के सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक अखिल भारतीय रामनामी महासभा भवन, हीरा नगर, वार्ड नंबर 36 में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के सर्वसम्मति से एक नए संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना रहा।

बैठक में संगठन की संरचना तय करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन के संरक्षक पद पर जेठूराम मनहर को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हरिराम महिलाने  को सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में एस.पी. वारे एवं बलराम बघेल का चयन किया गया। सहायक उपाध्यक्ष पद पर परदेशी मिरी को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी एस.आर. मिरी जी को दी गई, जबकि सचिव पद पर रामकृष्ण खटर्जी जी को नियुक्त किया गया। सहायक सचिव के रूप में जीवन लाल जांगड़े जी का चयन हुआ। संगठन के प्रवक्ता पद पर डॉ. राधेश्याम रात्रे तथा मीडिया प्रभारी के रूप में विनोद महेश को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें कलिंदर राम डेंजारे, अजय कुमार भारद्वाज, पूनम जांगड़े, बनवारी लाल डहारे, अमरनाथ रात्रे, हरि खूंटे, सगुन महेश, प्रदीप श्रृंगी, बनू खूंटे, सुजीत लहरें, दीपलाला निराला, विक्की मल्होत्रा, शंकर महिलाने, ओंकार कुर्रे, रवि मिरी एवं चंद्रप्रताप जांगड़े प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नए संगठन से समाजहित में सकारात्मक कार्यों की उम्मीद जताई और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

You may also like