Home Raipur पूर्वांचल प्रीमियर लीग ऑक्शन क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन

पूर्वांचल प्रीमियर लीग ऑक्शन क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन

by Niraj Tiwari

रायगढ़। जिले के पूर्वांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोईंग के स्कूल ग्राउंड में आयोजित पूर्वांचल प्रीमियर लीग ऑक्शन क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पूर्वांचल फाइटर और बबलू इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बबलू इलेवन ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

oplus_2097154

इस प्रतियोगिता में कुल 6 फ्रेंचाइजी टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को पूरे आयोजन के दौरान बांधे रखा। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम वर्ष किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अधिक संख्या में खिलाड़ी और टीमें इसमें भाग लेंगी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाते, ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान का भी उल्लेख किया।

विशेष अतिथि इंड सिनर्जी लिमिटेड के एचआर आर के सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।समापन अवसर पर विजेता टीम बबलू इलेवन को 51,000 रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक, खिलाड़ी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You may also like