आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार, कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
रायगढ़। मंगलवार की सुबह रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग पर हाइवा चालक ने स्कूटी सवार एक युवती को अपने चपेट में लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर उर्दना तिराहा के पास एक 14 चक्का हाइवा क्रमांक ओडी 16 जी- 0478 के चालक ने स्कूटी से भगवानपुर की ओर जा रही युवती अलका एक्का पिता जगतराम एक्का 22 साल को पीछे से ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। हाईवा के पिछले चक्के की चपेट में आकर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायल युवती को के.जी. अस्पताल लेकर गये । जहां उपस्थित डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही युवती को मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में मृतिका अलका एक्का की बहन ने बताया कि उसकी बहन अलका एक्का प्रतिदिन रोजाना की भांति प्लेजर स्कुटी से गोयल हुंडई शो रूम भगवानपुर काम करने जा रही थी इसी दौरान आज यह घटना घटित हो गई।
इस दुर्घटना के बाद हाईवा का चालक वाहन को मौके पर ही बीच सड़क पर छोड़ भाग जाने से इस मार्ग में कई घंटो तक आवागमन बाधित हो गया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन को अपने कब्जे में लेकर बाधित यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारु रुप से प्रारंभ कराया गया। घटना के कुछ देर बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने हाईवा चालक को हिरासत में लिया गया। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर हाईवा वाहन चालक के विरुद्ध धारा 304(ए) के तहत अपराध कायम कर आगे की काईवाई जारी है।
तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, हुई मौत
298