Home Raipur षड्यंत्र का शिकार हुए किरोड़ीमल नगर पंचायत सीएमओ रामायण पांडेय 

षड्यंत्र का शिकार हुए किरोड़ीमल नगर पंचायत सीएमओ रामायण पांडेय 

by Niraj Tiwari

एटीएम लूट के मास्टर माइंड के बुने जाल में फंसे पांडेय 

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर पंचायत सीएमओ रामायण पांडेय को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने घुस लेने के मामले में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। एसीबी की टीम ने सीएमओ रामायण पाण्डेय को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। जिन्हें रातभर पूछताछ करने के बाद बुधवार को डीजे कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार वरूण सिंह आजाद चौक, किरोडीमल  द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसने अपनी कंपनी एम.एस. भवानी ट्रेडर्स का संचालन करने के लिये गुमाश्ता लाईसेंस प्रदान करने हेतु कार्यालय नगर पंचायत, किरोडीमल में आवेदन किया था। जिसका लाईसेंस देने के एवज में आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय, प्रभारी सी.एम.ओ. किरोड़ीमल नगर पंचायत, जिला रायगढ़ द्वारा 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था और सीएमओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान रामायण पांडेय ने प्रार्थी से 10,000 रुपए ले लिये थे।

मामले की सही जानकारी लेने पर पता चला कि करीब 3 साल पहले किरोड़ीमल नगर में एटीएम लूट कांड की घटना घटित हुई थी जिसमें कैश वैन के गनमैन को गोली भी लगी थी। उस लूट कांड का मुख्य सरगना इस मामले का प्रार्थी वरुण सिंह ही था। इस मामले का खुलासा किरोड़ीमल नगर पंचायत सीएमओ रामायण पांडेय के द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज से ही हो सका था। जिस मामले में रामायण पांडेय को सम्मानित भी किया गया था, वहीं वरुण सिंह अपने साथियों के साथ जेल गया था। तब से वह सीएमओ रामायण पांडेय से दुश्मनी रखे हुए था और उन्हें फसाने के फिराक में था। जेल से छूटने के बाद उसने अपनी दुश्मनी निकालने के लिए पहले एसीबी टीम को गलत जानकारी देकर भरोसे में लिया और मंगलवार की शाम जबरन पैसा देने पहुंचा और रामायण पांडेय के सामने पैसे रख दिया लेकिन रामायण पांडेय ने पैसा उठाकर वापस कर दिया। इस दौरान नोट में लगा रंग रामायण पांडेय के हाथ में लग गया। आगे जानकारी में पता चला है कि नगर पंचायत में कोई इस तरह का आवेदन पेंडिंग नहीं है। जिस तरह के मामले का आरोप लगाया जा रहा है।

You may also like