रायगढ़। तमनार ब्लॉक के युवक श्रीजेश डोलेसरा ने भारतीय सेना के अग्निवीर भर्ती परीक्षण में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। साधारण परिवार से आने वाले श्रीजेश के पिता निजी कंपनी में बॉयलर ऑपरेशन फोरमैन और माता गृहिणी हैं। उन्होंने तमनार के सेंट एंस हायर सेकेंडरी स्कूल व निजी हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। बचपन से सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले श्रीजेश ने 2023 में प्रयास असफल रहने के बाद भी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर डटे रहे।
तमनार में पेशेवर कोचिंग सुविधाओं के अभाव को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन ने 2024 में बेल्ट फोर्स कोचिंग क्लासेस शुरू की, जिसने ग्रामीण युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती, लिखित परीक्षा, करियर काउंसलिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसी व्यापक तैयारी ने श्रीजेश सहित कई युवाओं को नई दिशा दी है। यह पहल छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और झारखंड के युवाओं को भी लाभ पहुंचा रही है। पिछले दो वर्षों में यहाँ से पाँच छात्र विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शारीरिक व चिकित्सकीय परीक्षण उत्तीर्ण कर चुके हैं। श्रीजेश और उनके माता-पिता ने अपनी सफलता का श्रेय अदाणी फाउंडेशन और प्रशिक्षकों को दिया है। समुदाय में भी इस उपलब्धि से उत्साह है। फाउंडेशन अब युवाओं को गांधी नगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आवासीय प्रशिक्षण दिलाने की दिशा में कार्य कर रहा है, ताकि अग्निवीर के साथ साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में भी अवसर बढ़ सकें। शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में कार्यरत अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा है।