रायगढ़ । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवम प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर दिनांक 06 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से आज 14 अप्रैल डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती तक भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया ।इस पूरे समय ने भाजपा ने शिक्षा,सफाई,स्वास्थ्य सबंधित कई कार्यक्रम किए। शुक्रवार को इस कार्यक्रम के अंतिम दिन सामाजिक समरसता पखवाड़ा में समाज को एक सूत्र में पिरोने वाले भारतीय संविधान के रचयिता डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में सर्वप्रथम उनके शैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। फिर अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बब्बल पाण्डेय,जिला मंत्री रत्थू गुप्ता, सक्ती विधानसभा प्रभारी विकास केडिया,नगर मंडल अध्यक्ष डिग्री लाल साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी दक्षिणी क्षेत्र से दीपक दिनकर उर्फ टिंकू समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।